भाजपा में अब छिड़ गई है मलाई की लड़ाई दीपक बैज



मलाईदार विभागों के लिए जूतम पैजार के बने हालात

रायपुर/ जगदलपुर := प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों की घोषणा में हो रही देरी पर तंज कसते हुए कहा है कि मलाईदार विभागों के लिए भाजपा में जूतम पैजार की नौबत आ गई है। इसीलिए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।
दीपक बैज ने कहा कि मलाईदार विभाग के लिए नीचे से एप्रोच लगाया जा रहा है, बोलियां लगाई जा रही हैं। इसी कारण मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे में दिक्कत हो रही है। हर मंत्री चाहता है कि उसे मालदार और मलाईदार विभाग मिले। यही वजह है कि मुख्यमंत्री अपने विवेक से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। वे असहाय से हो गए हैं। अब तो ये भी तय किया गया है संगठन के एक व्यक्ति को हर मंत्री के साथ रखा जाएगा। लगता है भाजपा को अपनी सरकार के मंत्रियों पर भरोसा नहीं है। मंत्रियों पर नजर रखने के लिए ही वह ऐसा अलोकतांत्रिक कदम उठाने जा रही है। श्री बैज ने कहा कि सारे मंत्री लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि होते हैं। संगठन के आदमी को मंत्री के साथ लगाना सीधे- सीधे संविधानेत्तर कदम है। पीसीसी चीफ एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि नए साल से अगले 5 साल तक मुफ्त राशन की घोषणा कोई नई व्यवस्था नहीं है। मुफ्त राशन योजना भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय से ही चली आ रही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुफ्त राशन देने का काम कर रही थी। भाजपा अब कांग्रेस सरकार की योजना को ही बढ़ा रही है। केंद्र सरकार के मुफ्त राशन के अतरिक्त कांग्रेस सरकार 5 किलो राशन देती थी। भाजपा सरकार 5 किलो चावल का नुकसान कर रही है। दीपक बैज ने कहा है कि अब सीएम बताएं कि केंद्र सरकार से अतिरिक्त राशन 5 किलो देगी कि नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *