प्रमुख गृह सचिव पिंगुआ ने ली पुलिस अफसरों की बैठक



जगदलपुर :- प्रमुख सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ ने आज 29 दिसंबर को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संभाग के सभी जिलों की कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, नक्सल विरोधी अभियान एवं पुलिसिंग आदि मुद्दों पर समीक्षा बैठक ली।
वर्ष-2023 एवं उसके पूर्व की अवधि में बस्तर संभाग अंतर्गत घटित पराधिक प्रकरणों के तुलनात्मक विश्लेषण, असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों के विरूद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। श्री पिंगुआ ने शासन द्वारा कानून व्यवस्था एवं बुनियादी पुलिसिंग के संदर्भ में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु समझाईश दी गई। समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेज बालाजी राव, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर जितेंद्र सिंह मीणा तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान विवेकानंद सिन्हा ने बैठक के दौरान जिलेवार नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा आदि की समीक्षा की थी। बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *