नशीली दवाओं के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया पुलिस ने


अवैध नशीली दवाई और सिरप तस्करों पर कार्रवाई

जगदलपुर :- क्रेटा वाहन सीजी 17 केजे 8489 से प्रतिबंधित नशीली सिरप की तस्करी करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 200 नग सिरप, कार, दो नग मोबाईल फोन और नकद 600 रूपए जप्त किए गए हैं। तीनों अरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अमन बघेल पिता चंदरो बघेल 18 वर्ष, निवासी सनसिटी अटल आवास जगदलपुर, अभिषेक जैन पिता स्व. सुरेंद्र जैन 38 साल निवासी सदर वार्ड जगदलपुर और सचिन उपाध्याय पिता मदन मोहन उपाध्याय 37 साल निवासी सांई कालोनी दलपत सागर वार्ड जगदलपुर हैं।
सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम हाटगुड़ा में एक व्यक्ति अवैध दवाई सिरप तथा आमागुड़ा चौक के पास मेन रोड पर एक लाल रंग की क्रेटा कार में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली सिरप काफी मात्रा में रखकर बिक्री हेतु तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में अलग अलग टीमें रवाना की गईं। इन टीमों ने घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। उन्होंने अपना नाम अमन बघेल, अभिषेक जैन तथा सचिन उपाध्याय बताया। अमन बघेल के बैग की तलाशी लेने पर 50 नग क्लोरो फेनिरमाइन मेलिट और कोडिन फास्फेट सिरप कीमती 4350 रूपए तथा अभिषेक जैन व सचिन उपाध्याय की कार की डिक्की में रखे बैग से तलाशी लेने पर 150 नग कोडिन फास्फेट एंड ट्रिप्रो लाइडिन हाइड्रो क्लोराइड सिरप कीमती 25 हजार 500 रूपए, दो नग मोबाईल फोन एवं नकद रकम 600 रूपए मिले। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को न्यायालय रवाना किया गया। जप्तशुदा दवाइयों की अनुमानित कीमत 29 हजार 850 रूपए है। मामले में निरीक्षक लीलाधर राठौर, सुरेश जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, सूर्यकांत तिवारी, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनंत बघेल, उमेश चंदेल, कोमश्वर बघेल, आरक्षक भूपेंद्र नेताम, रवि सरदार, युवराज सिंह, भृगु कश्यप, नकुल नुरेटी, विनोद खेस का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *