सभी को मिलेगा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ – मनीराम
कई गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
बकावंड। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं से आमजन को अवगत कराने एवं इन योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही है। बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहलाई, किंजोली, राजनगर, मूली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुभाऊ कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई ने ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये उनका लाभ लेने प्रेरित किया। मनीराम कश्यप ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जन हितैषी योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने और हर पात्र व्यक्ति को उनका लाभ दिलाने के लिए निकाली गई है। गांव- गांव में जो ग्रामीण मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। मनीराम कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर व्यक्ति के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण उठाएं। ये सभी योजनाएं जनता के लाभ के लिए ही बनाई गई हैं। डॉ. सुभाऊ कश्यप, बनवासी मौर्य व नारायण बिसाई ने भी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में बताया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में महेश कश्यप, सुनील सेठिया, गजानंद दास कुलदीप, अनिल बिसाई, मनोज बिसाई, दामू बघेल, हेमकांत सिंह ठाकुर, खगेश्वर कर्मा, पाकलू कश्यप, श्याम सुंदर बघेल, पूरन कश्यप, बलिराम बघेल, उमेश बिसाई, सोनबारी भद्रे, चंदन, किंजोली के सरपंच महेश्वर भद्रे, उप सरपंच हेमराज कश्यप, गुड्डू भारती, मूली के सरपंच जयमनी भद्रे, बली बलराम सेठिया आदि तथा विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मौजूद रहे।
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी
विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर निकली मोदी की गारंटी वाली यह गाड़ी गांव- गांव में जाकर जो लोग मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें इन योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही है। इस गाड़ी की पहचान आज मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के रूप में बन चुकी है।
