भारत को सब मिलकर बनाएंगे विकसित राष्ट्र वेदवती कश्यप


कई गांवों में पहुंचा रथ, हुआ शिविर का भी आयोजन

भानपुरी :- विकासखंड बस्तर की ग्राम पंचायत मुरकुची, विश्रामपुरी, फरसागुड़ा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला सदस्य निर्देश दीवान, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी शामिल हुए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन शुक्रवार को ग्राम मुरकुची, विश्रामपुरी, फरसागुड़ा पहुंचा। शासकीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वसहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।मुरकुची में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *