राममय होने लगा है जगदलपुर शहर का वतावरण



जगदलपुर। अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही जगदलपुर नगर का वातावरण राममय हो गया है। लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। नगर के वार्डों में प्रभु श्रीराम के जयकारे, हनुमान चालीसा पाठ, शंखनाद, भजन गूंज रहे हैं। 22 जनवरी को शहर में दिवाली मनाने की तैयारी चल रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के रामभक्त दो दिनों से बाजे गाजे और जयकारों के बीच अक्षत, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या की तस्वीर के साथ घर घर जाकर पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत् 2080 सोमवार 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में विराजित करने और उनके प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। वार्ड पार्षद संजय पांडे भक्तों के साथ वार्ड के प्रत्येक घर में 22 तारीख़ के अभूतपूर्व दिवस को धूमधाम और उत्साह से मनाने का निवेदन कर रहे हैं। प्रत्येक घर में श्रीराम का जयकारा पाठ, हनुमान चालीसा सुंदरकांड, राम रक्षा स्रोत का पाठ करने की अपील कर रहे हैं। प्रत्येक घर में रात के समय दीप जलाने, घरों को तोरण, पुष्प और लाइटों से सजाने का भी आग्रह किया जा रहा है। संजय पांडे ने कहा है कि भगवान राम की प्रतिमा की 5 सौ वर्षों बाद मूल स्थान पर फिर से प्राण प्रतिष्ठा होने को लेकर हर घर में अभूतपूर्व उत्साह है ।सभी लोग इस प्राण प्रतिष्ठा में अपना योगदान देना चाहते हैं। 22 जनवरी को सभी लोग घंटी, शंख बजाकर अपने घरों को सजाकर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रत्येक परिवार को 22 जनवरी के बाद श्री रामलला के दर्शन करने हेतु अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण भी अक्षत, रामलला और मंदिर की भव्य फोटो भेंटकर दिया जा रहा है। नगर के सभी वार्डों में रामभक्त घर घर जाकर न्योता दे रहे हैं। इस कार्य में वार्ड के दृशान चक्रवर्ती, नरेश मुन्ना कोरी, मृणाल मलिक, गोविंद सिंह वर्मा पप्पू, अनिल जैन, जय विश्वास, अश्वनी पटेल, संपत रावत, अजय राय, जितेंद्र खत्री, ओमप्रकाश मौर्य , नम्रता जैन, मंजू शुक्ला, अनीता नाग, हीना सिंह, विभा सिंह, दर्पण राय, नंदनी सिंह, निशा गुप्ता, लक्ष्मी पांडे, रेनू राय आदि भक्त योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *