प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने सीखी कृषि की बारीकियां


जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय धरमपुरा की कक्षा 11वीं एवं 12वीं व्यावसायिक शिक्षा के तहत कृषि ट्रेड के छात्र -छात्राओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अन्नपूर्णा कृषि केंद्र धरमपुरा में किया गया ।

इस प्रशिक्षण में 34 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया । प्रशिक्षण में कृषि से संबंधित रोग नाशक, कीटनाशक, खर पतवारनाशी, बीज, खाद एवं उर्वरक तथा कृषि यंत्रों की जानकारियां विद्यार्थियों को दी गई। जैविक खाद एवं जैविक कीट नाशकों के निर्माण व उपयोग विधि भी उन्हें समझाई गई। छात्र-छात्राओं द्वारा जैविक खाद उर्वरक बनाने के प्रशिक्षण प्राप्त कर संस्था में जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह प्रशिक्षण प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं व्यवसायिक प्रशिक्षक युधिष्ठिर पांडे द्वारा अन्नपूर्णा कृषि केंद्र धरमपुरा में संपन्न किया गया। संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *