धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था करें -कलेक्टर

सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

बीजापुर – कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक का अध्यक्षता करते हुऐ जिले में संचालित विकास कार्याे की समीक्षा की जिसके अन्तर्गत महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी की समीक्षा के दौरान स्वीकृत नरवा की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने को कहा, गौठानों को मल्टी एक्टीविटी के रूप में विकसीत करने समूह की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए सभी गौठानों में आर्थिक गतिविधियों का सुनियोजित संचालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, गौठानों में शेष बचे वर्मी कम्पोस्ट का उठाव तत्काल करने को कहा। धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जिसके अर्न्तगत पेयजल, शौचालय एवं कृषकों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो। सहकारी समिति के पास उपलब्ध बारदाना एवं धान खरीदी से संबंधित आवश्यक संसाधन के बारे में विस्तृत समीक्षा कर धान खरीदी के तैयारी के लिए निर्देश दिए। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर करने एवं लोगो को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए लोगों में जागरूकता लाने पर बल दिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, हाट-बाजार क्लिनिक, सौर -सुजला लोक सेवा गारंटी अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण, कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने, वन अधिकार पत्र प्राप्त किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड अधिक से अधिक बनाने एवं हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ वन अधिकार पत्र से वंचित पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर आवेदन लेने के निर्देश दिए। जिले में आश्रम-छात्रावास का नियमित निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन जमा करने नामजद अधिकारियों को निर्देश दिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति एवं अध्यापन व्यवस्था के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली, एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रगति की समीक्षा करते हुए छात्रों को समय-सीमा में जाति निवास सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में संचालित विकास कार्याे की प्रगति की समीक्षा कर निर्माणधीन भवनों को समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिया गया। जिसके अन्तर्गत जीवन ज्योति बीमा, फसल बीमा, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना की प्रगति, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज सुलभता से हितग्राहियों को प्रदान करने, नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित शासकीय भूमी का विस्थापन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, सहित विभिन्न योजनाओं का समीक्षा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रविकुमार साहू, एसडीएम बीजापुर देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम भैरमगढ़ एआर राणा, एसडीएम भोपालपटनम डा. हेमेन्द्र भूआर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *