पदोन्नति और समयमान वेतन निर्धारण की मांग
जगदलपुर। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति और समयमान वेतन निर्धारण प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की पहल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष और बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने की है। श्री परिहार के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विभाग के संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग के सैकड़ों पात्र कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हैं, वहीं समयमान वेतनमान की प्रक्रिया भी लंबे समय से अटकी हुई है। श्री परिहार ने पदोन्नति और समयमान वेतनमान निर्धारण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग संयुक्त संचालक से की है।
More Stories
प्रशिक्षित स्टाफ के साथ अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाएंगी लैम्पस सोसायटियां: दिनेश कश्यप
जगदलपुर। सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित...
भाजयुमो ने महिला विरोधी कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का फूंका पुतला
जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को महिला आरक्षण के लिए लाए गए नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने...
उठ गया 6बच्चों के सिर से पिता का साया, हादसों में 3 की मौत
जगदलपुर। बस्तर जिले में बीती रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह मासूम बच्चों के सिर से पिता का...
नक्सलमुक्त बस्तर में भ्रष्टाचार का खेल शुरू!
-अर्जुन झा-जगदलपुर। नक्सलमुक्त बस्तर संभाग के अंदरूनी क्षेत्रों में अब ठेकेदार और इंजीनियर सरकारी निर्माण कार्यों में गंभीर गड़बड़ियां करने...
शहर और तालाब की सुंदरता से इतनी नफरत क्यों?
-अर्जुन झा-जगदलपुर। नगर को स्वच्छता और सुंदरता के मामले में टॉप पर लाने के लिए महापौर संजय पांडे तथा नगर...
महिला आरक्षण का मुखौटा लगाकर परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी भाजपा: सुशील मौर्य
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा द्वारा महिला आरक्षण...
