मुठभेड़ में पुलिस ने किया एक लाख के इनामी माओवादी को ढेर
बीजापुर :- जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार के जंगलों में 11जनवरी 2024 को पुलिस और माओवादीयों के बिच हुए मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी माओवादी को मर गिराने में सफलता हासिल किया हैं। वहीं इस मुठभेड़ में तीन से चार माओवादीयों के घायल होने और क़ा पुलिस दावा भी कर रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार के जंगलो में गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ीयम सहित 20-25 माओवादीयों की उपस्थिति की सुचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और सीआरपीएफ 85 बटालियन की संयुक्त माओवादी विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। इसी अभियान के दौरान पुसनार के जंगलों में पुलिस और माओवादीयों के बिच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जनमीलिशिया कमाण्डार तोया पोटाम उर्फ़ सोमलू को पुलिस ने मर गिराया हैं। इस मुठभेड़ में 3-4 अन्य माओवादीयों के घायल होने की खबर हैं।
मुठभेड़ में मारे गए माओवादी के खिलाफ शासन की आत्मसमर्पण एवं ईनाम नीति के तहत एक लाख क़ा ईनाम घोषित था, उक्त माओवादी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर की ओर से 30हजार एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से 10 हजार क़ा ईनाम भी घोषित था। उक्त माओवादी पर एक ही परिवार के पिता को अप्रेल 2023 व माँ बेटी को अगस्त 2023 में अपहरण कर हत्या कर शव को नदी में बहाने क़ा गंभीर अपराध भी था।
मारे गए माओवादी के विरुद्ध थाना गंगालूर में हत्या, हत्या क़ा प्रयास, अपहरण की धाराओं में 04 मामले पंजीबद्ध हैं जो वर्तमान में विवेचना में लंबित हैं। इसके आलावा हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला, विस्फोट आदि मामलों में न्यायालय द्वारा जारी 4स्थाई वारंट लंबित हैं।
