सीनियर सिटीजन समिति द्वारा साड़ी कंबल एवं वस्त्र क़ा किया वितरण

कवर्धा :- सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के द्वारा इसी वर्ष पूर्व में पहली बार ग्राम देवसरा दूसरी बार ग्राम पंचायत सिंघानपुरी के आश्रित ग्राम घनडबरा एवं डाला- महुआ के बैगा आदिवासियों को कंबल साड़ी वस्त्र स्वेटर वितरण किया जा चुका है , इस प्रकार इसी वर्ष में ही दिनांक 12 जनवरी दिन शुक्रवार को तीसरी बार ग्राम पंचायत बांधा के अंतर्गत ग्राम झण्डी एवं किस्दा के बैगा आदिवासियों को साड़ी कंबल वस्त्र एवं स्वेटर एवं बच्चों को बिस्कुट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता, सर्वधर्म समभाव छत्तीसगढ़ महतारी, एवं भारत माता के गौरव को विश्व में स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम किस्दा के पांच मोहित राम धुर्वे ग्राम झंडी के पांच श्री कोरित राम साहू एवं ग्राम पंचायत सचिव श्री पाटिल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री मदन तंबोली सचिव श्री चंद्रहास ठाकुर कोषाध्यक्ष श्री बी पी सोनी प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर एन के यदु पूर्व कोषाध्यक्ष श्री आर के पांडे समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सूर्यकांत मणि पांडे श्री महेश आमदे श्री दामोदर शुक्ला श्री मगन भाई चौहान पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा सभी उपस्थित हितग्राहियों को कंबल वस्त्र साड़ी स्वेटर आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि इंजीनियर एस एस जैन द्वारा किया गया।
कुमारी दिव्या एवं योगेश्वरी को छत्तीसगढ़ महतारी का राज्य गीत गया, जिस पर समिति के सचिव श्री चंद्रहास ठाकुर कोषाध्यक्ष श्री बी पी सोनी एवं प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर एन के यदु द्वारा ₹100-100 की नगद राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का समापन और राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *