भूमि का पट्टा नियमानुसार जारी हुआ, भाजपा मीडिया में बसंत राव ताटी की छवि ख़राब करना चाहती है- पुरुषोत्तम सल्लूर

बीजापुर :- जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व नगर पालिका परिषद बीजापुर उपाधयक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ज़िला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता बसंत राव ताटी को लगभग 30-35 वर्ष पहले शासन ने ज़मीन का पट्टा जारी किया था वह पट्टा नियमानुसार है और शासन ने तत्कालीन नियमों का पालन करते हुए ही ज़मीन का पट्टा जारी किया है जो कि पूरी तरह वैध है।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस नेता बसंत राव ताटी की छवि ख़राब करने के लिए मीडिया में झूठी खबरें प्रकाशित कराई जा रही है। जो कि ग़लत है।

सल्लूर ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि ग्राम भोपालपटनम, उल्लूर और गुन्लापेंटा में भाजपा के नीलम गणपत,नैकुल,तमड़ी पुरुषोत्तम,तमड़ी भूपेंद्र,नीलम जगदीश,जन्नम अनिल,पी.श्रीनिवास,लंकल रामचंद्रम, पी.त्रिमलेश,गुज्ज़ा मुरली,पी.सतीश, पी.आनंद, जी.सत्यानंदम, मुर्गेश शेट्टी,भिमारपु योगिता,रवि रापर्ती, टी.गोवर्धन,मुरली चांडक,जैसे अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों एकड़ ज़मीनों का पट्टा बना लिया है तो क्या भाजपा इनके ज़मीनों के पट्टों की जाँच कराएगी ?

पुरुषोत्तम सल्लूर ने अपने विज्ञप्ति में कहा कि मीडिया में किसी की छवि ख़राब करना भाजपा और उनके नेताओं की पुरानी आदत है। बीजापुर की जानता भाजपा के कथनी और करनी को अच्छी तरह समझती है। अब बीजापुर की जानता भाजपा और भाजपा नेताओं के झाँसे में आने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *