स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु 15 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित


बीजापुर – विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला, ड्रेसर ग्रेड-1, लैब असिस्टेंट, ड्रेसर ग्रेड-2 डार्क रूम असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु ईच्छुक अभ्यर्थियों से 15 नवम्बर 2021 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, बस्तर संभाग जगदलपुर की वेबसाईटwww.jssbbastar.cgstate.gov.in  पर आमंत्रित किया गया है। फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला तथा ड्रेसर ग्रेड-1 के लिए भर्ती परीक्षा 19 दिसम्बर 2021 को आयोजित की जावेगी। निर्धारित तिथि 15 नवम्बर 2021 को रात्रि 11ः59 बजे तक ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रतिपूरित किया जा सकता है। वहीं 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन मे त्रुटि सुधार किया जा सकता है। बोर्ड की वेबसाईट पर 12 दिसम्बर तक प्रवेश पत्र जारी की जायेगी और बस्तर संभाग के सभी 7 जिला मुख्यालयों के परीक्षा केन्द्रों में भर्ती परीक्षा आयोजित की जावेगी। ऑनलाईन आवेदन भरने की तिथि, भर्ती नियम, विभाग द्वारा जारी विज्ञापन, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क भुगतान की विधि ईत्यादि विस्तृत जानकारी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट पर देखी जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन के साथ अभ्यर्थियों से जाति, निवास, जन्म तिथि संबन्धी प्रमाण पत्र नही लिये जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी अर्हता संबन्धी प्रमाण पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति के पूर्व की जावेगी। अभ्यर्थी के द्वारा दी गयी गलत जानकारी के लिए विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड जवाबदेह नहीं होगा। इसका संपूर्ण उतरदायित्व अभ्यर्थी का स्वंय का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *