लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री और विधायक


सुकमा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश के अनेक मंत्री एवं विधायक 24 जनवरी को सुकमा पहुंचे।
प्रदेश के प्रदेश भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि सुकमा जमीदार परिवार के सदस्य कुमार लक्ष्मीनारायण सिंह देव का विगत दिनों जगदलपुर में निधन हो गया था। मंत्री – विधायकों ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मौके पर विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा, विधायक किरण देव और उनके परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *