धाकड़ समाज के लोगों ने किया रामचरित मानस पाठ
लोहंडीगुड़ा। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, भगवान राम विराजमान हो गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चित्रकोट के निर्माणाधीन राम मंदिर में बस्तर धाकड़ समाज कल्याण समिति जिला बस्तर द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सहभागिता के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शुरुआत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया गया। उसके पश्चात रामचरित्र मानस पाठ गान प्रारंभ किया गया। इसमें धाकड़ समाज के 18 क्षेत्रों के सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए। प्रसाद स्वरूप खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी।
More Stories
तुरपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, श्रीकृष्ण के रूप में नजर आए उत्कर्ष
बस्तर। बस्तर विकास खंड के ग्राम तुरपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।...
हॉस्पिटल की सुरक्षित जमीन पर तबेला मंजूर नहीं,जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का होगा पुरजोर विरोध,उग्र आंदोलन की चेतावनी- संतोष सेठिया …
नगरनार।एनएमडीसी नगरनार क्षेत्र के ग्राम कोपागुड़ा में हॉस्पिटल निर्माण के लिए एनएमडीसी एवं जिला प्रशासन द्वारा लगभग 30 एकड़ भूमि...
डेंगू की जननी बनी निकास नाली
बकावंड। विकासखंड मुख्यालय बकावंड का मुख्य मार्ग इन दिनों विकास की नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की बदबूदार कहानी बयां कर...
नशा मुक्ति शिविरों पर सवाल: गांव-गांव बिक रहा गुटखा, गुड़ाखू और शराब, कैसे बनेगा नशामुक्त बस्तर -बुधराम नेताम
बकावंड। बस्तर जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता और नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, लेकिन...
थाने में साइबर जागरूकता अभियान
बकावंड। आज थाना परिसर करपावंड में पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा...
हथकड़ी बांधने वाले हाथों में बंधी रेशम की डोर
बकावंड। एकल अभियान संच बकावंड द्वारा आज पुलिस थाना बकावंड में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।...
