केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे किरण देव के निवास पर



सुकमा। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने विधायक पुरेंदर मिश्रा, राम प्रताप सिंह, निर्मल सिन्हा भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंह देव, विधायक किरण देव, उनके परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *