कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री, सांसद और विधायक


सुकमा। अनेक मंत्रियों, सासंदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने आज सुकमा पहुंचकर कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की।
श्री देव को श्रद्धांजलि देने वनमंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सासंद विजय बघेल, विधायक राजेश अग्रवाल, कवासी लखमा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, चैतराम अटामी, गजेंद्र यादव, विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कमलचंद भंजदेव, पूर्व विधायक राम सेवक पैकरा, बैदूराम कश्यप, महेश गागड़ा, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, छवींद्र कर्मा, ओजस्वी मंडावी, पूर्व महापौर जगदलपुर जतिन जायसवाल सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। इस दौरान करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंह देव विधायक किरण देव और उनके परिजन व भाजपा के जनप्रतिनिधि व काफी संख्या में प्रदेशभर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *