नड्डा और शाह ने लक्ष्मी नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि


जगदलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा गृहमंत्री अमित शाह ने छग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव को श्रद्धांजलि अर्पित की है।गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि आपके परिवार पर आए दुख एवं आत्मीय के निधन पर मै गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को दुःख से उबरने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *