शहीद जवानों को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि


जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के करनपुर स्थित सीआरपीएफ की 201 कोबरा बटालियन कैंप पहुंचकर शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी. सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुकमा – बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव के पास माओवादियों से मुठभेड़ में तीन जवान देवन सी.,पवन कुमार और लांबधर सिन्हा शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *