पूर्व विधायक जैन ने न्याय यात्रा के लिए दिए 67 हजार रुपए



जगदलपुर :- बुधवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए 67 हजार रुपए डोनेट किए। उन्होने समस्त शुभचिंतकों, कांग्रेस परिवार के सदस्यों, पदाधिकारियों व आम जनता से वेबसाइट के द्वारा रकम डोनेट करने की अपील दोहराई है।
कुछ दिन पहले ही न्याय यात्रा के निमित्त पार्टी के प्रमुख नेताओं ने आम लोगों से इस आंदोलन से जुड़ने राशि डोनेट करने donateinc.in नाम से वेबसाइट लांच करने के साथ यह मांग की गई थी। बुधवार को श्री जैन ने 67 हजार की रकम भेजने के साथ आम लोगों को अभियान से जोड़ने के साथ आवश्यक सहयोग करने की मुहिम प्रारंभ करने की बात कही है।

राहुल की न्याय यात्रा से घबराई भाजपा
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को गैर कांग्रेस राज्यों में जिस प्रकार का प्रतिसाद मिल रहा है, उससे भाजपा घबरा गई है। उन्होने कहा कि श्री गांधी की न्याय यात्रा के साथ उनकी सभाओं में उमड़ रहे जन सैलाब से घबराए नेताओं व दलों के कृत्य व उनकी टिप्पणियां इसका प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *