भाजपा ने माता – बहनों के साथ छल किया : दीपक बैज


जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने भाजपा पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं से छल करने का आरोप लगाया है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के नाम पर भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने प्रदेश की लाखों महिलाओं से फार्म भरवाए और पहली किस्त भी दे दी थी फिर अब महिलाओं को लाइन में लगाकर क्यो फ़ार्म भरवाया जा रहा है?
दीपक बैज ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय भरवाए गए महतारी वंदन योजना के लाखों फ़ार्म कहां चले गए, यह बात भाजपा को बताना चाहिए। दीपक बैज ने कहा है कि चुनाव के समय महिलाओं को झांसा देकर भाजपा ने उनके वोट हथिया लिए अब मातृशक्ति को लाइनों में लगवाकर परेशान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *