माओवाद गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ विकास होगी पहली प्राथमिकता – जितेंद्र यादव

बीजापुर :- जिले के नवनियुक्त एसपी जितेंद्र यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रवार्ता लिया। जितेंद्र यादव 2018 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान बलौदाबाजार, कांकेर और दुर्ग जिले में एडिशनल एसपी के रूप में कार्य करने के पश्चात बालौद जिले के एसपी के रूप में एक वर्ष आठ माह अपनी सेवा प्रदान किया। जिसके बाद राज्य शासन ने उन्हें बीजापुर जिले के पुलिस कप्तान क़ा दायित्व सौंपा हैं।

पत्रवार्ता के दौरान एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि बीजापुर माओवाद ग्रस्त जिला होने के कारण काफ़ी चुनौती भरा जिला है, यहाँ कि परिस्थिति मैदानी जिलों से एक दम अलग है। इसके बावजूद माओवाद गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ साथ जिले क़ा विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। एसपी ने आगे कहा कि जिले में पुलिस विभाग के सारे कार्य पारदर्शिता तरिके से किया जायेगा जिससे किसी प्रकार कि असमंजस कि स्थिति निर्मित ना हो सके। मिडिया कर्मियों ने अवैध नशा पर रोक लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ क़ा आग्रह किया, जिस पर एसपी ने गंभीरता पूर्वक कार्य करने क़ा आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *