पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, लोकसभा चुनाव पर किया मंथन


भाजपाइयों ने पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय के जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के सह संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं व जिले के पदाधिकारियों ने पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे लगाए गए। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति की कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने स्वागत उदबोधन देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की कार्य योजना बताई और चुनाव की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति को एक नया वैचारिक धरातल देने वाले नेता थे। वे समाज में साधारण मानव की गरिमा को स्थापित करने लगातार प्रयास करते रहे। दर्शन शास्त्र के क्षेत्र में उनकी सबसे बड़ी विचारधारा भी यही थी। श्री मद्दी ने चुनाव प्रबंधन समिति बैठक में विषय वार बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एक- एक कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी अनुसार विषय पर बात रखी। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल सिंह पवार, कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़,vकिसान मोर्चा अध्यक्ष घांसीराम नाग, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, दयाशंकर पटेल, जिलाराम राणा सहित समस्त जिला पदधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *