एकलव्य विद्यालय दरभा के छात्रावास अधीक्षक और प्राचार्य हटाए गए



सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने की कार्रवाई

लोहंडीगुड़ा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षक व प्राचार्य पर गाज गिरी है। प्राचार्य मिलाप सिंह ठाकुर को पद से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर सालिग राम पचौरी को नियुक्त किया गया है। वहीं अधीक्षक पद से पदलाम सिंह बैस को हटाते हुए प्रधान पाठक स्तानिसलय तिग्गा को कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

मालूम हो कि एकलव्य विद्यालय दरभा के छात्र सोमवार को धरमपुरा मार्ग पर स्कूल और छात्रावास की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे। मामले की जानकारी मिलते ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अमित भाटिया मौके पर पहुंचे। फौरी एक्शन लेते करते हुए अमित भाटिया ने अधीक्षक व प्राचार्य को तत्काल उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है। वहीं अधीक्षक के निलंबन की कार्यवाही के लिए बस्तर कमिश्नर को पत्र भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *