पुलवामा हमले के शहीद वीर सपूतों को अभाविप ने दी श्रद्धांजलि



तोकापाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तोकापाल की नगर कार्यकरिणी एवं महाविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान पुलवामा हमले के शहीद हुई जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

मनीष मिश्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तोकापाल नगर मंत्री नियुक्त किया गया। महाविद्यालय अध्यक्ष पुनउराम कुंजाम, मंत्री योगेश ठाकुर को बनाया गया। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव तथा जगदलपुर इकाई सह मंत्री वैभव दास की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में आनंदमयी सार्थक विद्यार्थी जीवन तथा सरस्वती पूजन भी किया गया। शैलेष ध्रुव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद एक संगठन मात्र नहीं बल्कि वस्तुतः यह एक वैचारिक आंदोलन है, जो समाज के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचने का लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए विषय पर परिचर्चा भी हुई। अभाविप की बकावंड इकाई द्वारा 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों पर आतंकवादियों के हमले हमला में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को मां भारती के प्रथम पुत्र कहलाने वाले जवानों की शहादत को प्रणाम करने की नसीहत दी गई। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई की वीर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करें। यह संदेश समाज में पहुंचाने का काम अभाविप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विवेक मंडल, इकाई के कार्यकर्ता जीत मंडल, लोकेश शर्मा, हर्ष सुराना, शैलेष भोयर, रौनक सुराना, हितेश बघेल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *