मासूम वेद के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग


तालिबानी अंदाज में गला रेतकर मारा गया था वेद को

लोहंडीगुड़ा। विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम उसरीबेड़ा निवासी गौतम वर्मा के 9 वर्षीय पुत्र वेद वर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से की है।
ज्ञात हो कि बीते 13 फरवरीको रात 7 शाम बजे गौतम वर्मा के पड़ोस में रहने वाले नितेश कुशवाहा ने गौतम वर्मा के बेटे वेद वर्मा का अपहरण कर उसे ग्राम परपा जगदलपुर ले गया था। परपा के डोगरीपारा जंगल में नितेश ने अपने साथियों के साथ मिल गला रेतकर वेद की निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश और शोक की लहर है। आरोपियों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ रहा है। उसरीबेड़ा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, उसरीबेड़ा निवासी बस्तर के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वेद वर्मा की हत्या के सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने तथा अंचल में नशे के बढ़ते चलन पर रोक लगाने एवं अपराधी प्रवृत्ति वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने का की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *