कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया
एकलव्य स्कूल में विक्रम शाह मंडावी ने बच्चों संग मनाया बाल दिवस
बीजापुर :- आधुनिक भारत के निर्माता, भारत के स्वप्नदृष्टा, एवं देश के प्रथम प्रधान पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बीजापुर जिले के भैरमगाढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने इस अवसर पर भैरमबाबा पार्क में श्रमदान किया इसके पश्चात भैरमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग विधायक ने चाचा नेहरू के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की एवं आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी के योगदान को याद किया गया। इसके पश्चात विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भैरमगढ़ के एकलव्य स्कूल में नेहरू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों संग चाचा नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं बूथ प्रभारी सत्तार अली, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील उद्दे, सांसद प्रतिनिधि सीताराम माँझी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ के अध्यक्ष लच्छु राम मौर्य, नगर पंचायत भैरमगढ़ के वरिष्ठ पार्षद जागेंद्र देवांगन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, मोहित चौहान, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग, वरिष्ठ कांग्रेसी मनधर नाग, ब्लॉक महामंत्री के. जी. सत्यम एवं अभिषेक सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भैरमगढ़ गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।