व्यापारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन आज


दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की दल्ली राजहरा इकाई द्वारा खाद्य उत्पादों के निर्माण, रिपैकिंग, विक्रय से जुड़े उद्योगपतियों, थोक एवं फुटकर व्यापारियों के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर आधारित कार्यशाला का आयोजन 27 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से सिंधु भवन दल्ली राजहरा में किया गया है। कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी खाद्य अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा रेलवे के अधिकारी अनरिजर्व टिकट सिस्टम और मोबइल फोन से टिकट लेने के तरीके बताएंगे। चेंबर के जिला अध्यक्ष स्वाधीन जैन, जिला मंत्री अमित कुकरेजा, इकाई अध्यक्ष शंकर कुकरेजा एवं महामंत्री भूपेंद्र डहरवाल ने व्यापारियों व रेलवे उपभोक्ताओं से कार्यशाला में उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *