भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी



दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने पूरे देश में चलाए जा रहे कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र स्तर पर सफल संचालन करने के लिए प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा की है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा से स्वाधीन जैन को अल्पसंख्यक समाज के लोगों का भाजपा प्रवेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके लिए स्वाधीन जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, रामजी भारती, संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इस उपलब्धि पर स्वाधीन जैन के शुभचिंतकों ने उन्हें प्रत्यक्ष भेंटकर एवं फोन के माध्यम से बधाई दी। श्री जैन को मुस्लिम समाज, सिख समाज एवं जैन समाज के लोगों ने भी शुभकामनाएं व बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी -कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। स्वाधीन जैन को सुरेश जायसवाल, विशाल मोटवानी, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, हितेश कुमार डोंगरे ,आलोक जैन, इमरान इम्मू ,अंकित टाटिया, निखिल जैन, दीपेश जैन, विक्की बग्गा, बसंत जैन, अरविंद, सौरभ, अजय कुमार, निखिल जैन,धर्मेन्द्र सेन, अनिकेत, अन्य वरिष्ठ भाजपा के वरिष्ठ व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *