नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना के बाद जन-मानस का सुरक्षा बलों के प्रति बढ़ा विश्वास
जिला बीजापुर के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत छुटवाई में नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना
बीजापुर :- 153 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, चिन्नाकोड़ेपाल, बीजापुर (छत्तीसगढ़) द्वारा थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत छुटवाई में दिनांक 03/03/2024 को एक नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया, जिससे क्षेत्र में यह संदेश फैला है कि सुरक्षाबल जनमानस की सहायता, सहयोग एवं उनके सुरक्षा के लिए है। नवीन सुरक्षा कैम्प के स्थापना के बाद क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा साथ ही शासन की कल्याणकारी योजना जन मानस तक पहुंचेगा। नवीन सुरक्षा कैंप स्थापना से ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।

153 वाहिनी केरिपु द्वारा छुटवाई गांव में चिकित्सा कैम्प लगाया गया। चिकित्सा कैम्प में छुटवाई के ग्रामीणों एवम् बच्चों को नि:शुल्क दवा वितरण एवं उचित इलाज कर सहायता प्रदान किया गया।
