मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का किया शुभारंभ



लोहंडीगुड़ा। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध वाटरफॉल चित्रकोट में लोककला, संस्कृति, साहित्य का मंच आज मंगलवार से गुलजार हो गया। वाटरफॉल की कलकल और गर्जना के बीच तीन दिनों तक नृत्य, गीत, संगीत की स्वर लहरियां चित्रकोट की धरा पर प्रस्फुटित होती रहेंगी। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में भी शामिल हुए।

मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चित्रकोट महोत्सव-2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्री साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने नव विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीष दिया और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की मुख्यमंत्री ने प्रत्येक वधु को शासन की ओर सगुन के तौर पर 21- 21 हजार रुपए के चेक दिए। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट बुटकी बाई कश्यप भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *