पोटा केबिन में आग लगने से हुयी 4 वर्षीय बालिका की मौत की जांच हेतु पीसीसी ने किया समिति का गठन

बीजापुर :- जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंताकोंटा गांव स्थित शासकीय आवासीय विद्यालय (पोटा केबिन) में घटित अग्निकांड में 4 वर्षीय बालिका की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जाँच समिति में 1. श्रीमती देवती कर्मा पूर्व विधायक- संयोजक , 2. विक्रम मंडावी विधायक बीजापुर- सदस्य, 3. विमलचंद सुराना संयुक्त महामंत्री पीसीसी- सदस्य 4. शंकर कुडियम अध्यक्ष-जि.पं. बीजापुर- सदस्य, 5. लालू राठौर अध्यक्ष-जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर- सदस्य, आदि शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अविलंब घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार, छात्राओं, विद्यालय प्रशासन तथा ग्रामवासियों से भेंट / चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। जाँच समिति के सदस्य एवं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि पाँच सदस्यीय जाँच समिति आगामी बुधवार 13 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे ज़िला मुख्यालय बीजापुर से आवापल्ली होते हुए ग्राम चिंताकोटा आवासीय पोटा केबिन जाँच हेतु जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *