माओवादियों से चर्चा के लिए सरकार तैयार थी और हमेशा रहेगी – गृहमंत्री

बीजापुर :- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा माओवादी हमले में जान गंवा चुके भाजपा नेता तिरुपति कटला और कैलास नाग के परिजनों से मुलाक़ात करने एक दिवसीय जिले के प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा जंगला में कैलास नाग और बीजापुर में तिरुपति कटला के निवास पर पहुँच कर परिजनों से मुलाक़ात करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त किया साथ ही सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा की माओवादीयों द्वारा जिस तरह से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करते हुए हत्या कर रहे है मै ऐसी घटना निंदनीय है । वहीं भाजपा नेताओं की सुरक्षा मामले पर कहा की भाजपा और कांग्रेस के जिन जिन नेताओं ने सुरक्षा की मांग किया था उन्हें सुरक्षा प्रदान किया गया है, इसके आलावा जो भी जरूरी नहीं की वो भाजपा का नेता हो किसी भी पार्टी से हो जिन्हे माओवादीयों से खतरा है उनके मांग अनुसार बिना भेद भाव के सुरक्षा उपलब्ध कराया जायेगा। विजय शर्मा ने आगे कहा की जिस तरह से जिले में विकास कार्य चल रहे हैँ उन्हें रोकना अनुचित है, सरकार हमेशा माओवादीयों से बात चित के लिए तैयार थी और हमेशा तैयार है। उपमुख्यमंत्री के इस प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन व जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, पवन साय, पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *