आड़ावाल में विधायक किरण देव ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन



जगदलपुर। विधायक किरण देव ने आड़ावाल पंचायत में विधायक निधि से बहुप्रतीक्षित लाखों के विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। भूमिपूजन के दौरान महामंत्री रामाश्रय सिंह, नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतों विश्वास, सरपंच जयंती कश्यप, योगेंद्र पांडे, जनपद सीईओ अमित भाटिया, निरंजन सिंन्हा, महेश जैन, अनिल लुक्कड़, रघु सेठिया, महेश सेठिया, राधेश्याम पेंद्रे, अभिषेक तिवारी उपस्थित थे।

विधायक निधि से गोरिया बहार नाला के पास मुक्तिधाम में शेड निर्माण लागत 8. 90 लाख एवं आड़ावाल पंचायत के कुसुमपाल में 200 मीटर सीसी सड़क लागत 6.49 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक किरण देव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद व स्नेह सदैव बना रहे। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार ने जो वादे किए थे, उन सभी वादों को पूरा कर रही है। आज आपकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। आपके क्षेत्र में और जो भी कार्य रह गए हैं, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। विकास कार्य अनवरत चलता रहेगा। गांव के शेष कार्य को भी जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वही भूमिपूजन कार्यक्रम में राशन कार्ड कभी वितरण किया गया। सुब्रतो विश्वास ने भी अपनी बात विधायक के समक्ष रखी। भूमिपूजन कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *