प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव का साथियों ने मनाया जन्मोत्सव



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के महासचिव व अपराजेय पार्षद यशवर्धन राव के जन्मदिवस को साथियों ने धूमधाम से मनाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव जगदलपुर नगरीय निगम के अपराजेय योद्धा हैं। वे शहर के विभिन्न वार्डों से पांच बार पार्षद चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार संगठन में विभिन्न जिलों में कार्य किया है।
जगदलपुर नगर के केरला होटल चौक में प्रदेश महासचिव व पार्षद यशवर्धन राव के साथी जुटे और केक काटकर जन्मोत्सव की खुशी का इजहार किया। सभी साथियों ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव नगरीय निकाय जगदलपुर के अपराजेय योद्धा हैं जोकि वार्ड बदलने के बाद भी लगातार विजय हासिल करते आ रहें हैं। 1999 के चुनाव में पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद श्री राव का विजय रथ बदस्तूर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने 2004 से 09 व 2009 से 14 तथा 2014 से 19 तक बालाजी वार्ड से विजय श्री हासिल की। वे 2019 में प्रताप देव वार्ड से निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान पत्रकार अनुराग शुक्ला, विनोद नागरानी, पार्षद राजेश राय, सूर्या पानी, ललिता राव, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पाणिग्रही, कांग्रेस नेता जफर अली, धीरज पटेल, विक्की निषाद, गौरव तिवारी, गणेश सेठिया छोटे कवाली, बिन्नू नागरानी व समेंद्र चौहान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *