एसडीओपी के नेतृत्व में हुई शांति समिति का बैठक



बकावंड। समरसता भवन बकावंड में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, होली, माटी त्यौहार, आमा त्यौहार जैसे कई प्रकार के व अन्य त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में श्री कामड़े ने कहा कि चुनाव और त्यौहारों के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा। ग्राम पंचायतों की सुरक्षा समितियों एवं ग्रामीणों को शांति व्यवस्था में सहयोग करना होगा। शांति समिति के बैठक में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बकावंड गगन शर्मा, तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा, नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव, थानेदार बकावंड छत्रपाल सिंह कंवर बकावंड थाना क्षेत्र के समस्त सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति मे विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *