हमारा उद्देश्य लोगों की मदद करना- ममता सिंह राणा



जगदलपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा बुधवार को डिमरापाल स्थित स्व. बलिराम कश्यप व स्व. महेंद्र कर्मा हॉस्पिटल मे आहार केंद्र जाकर मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया।
मरीजों के 169 परिजनों को दोपहर का भोजन निःशुल्क कराया गया। इस सेवा कार्य मे इनरव्हील क्लब हमेशा से आगे रहा है। वहां मौजूद परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह राणा ने कहा कि क्लब की सदस्याओं ने मिलकर परिजनों को निःशुल्क भोजन कराया है।इनरव्हील क्लब हमेशा ही ऐसे रचनात्मक व सामाजिक कार्य करते आ रहा है। जन सेवा करना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए। स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होने की जरुरत है।हमारा उद्देश्य जो जरूरतमंद लोगों की जो भी जरूरतें हैं, उन्हें क्लब के माध्यम से पूरा करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्योति चिखलीकर, सचिव डॉ सरिता थॉमस, दीपिका सोनी, प्रीति आजाद, आहार केंद्र के राजू सहित परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *