कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में जीत को दोगुना करना है :-  निरंजन सिन्हा



जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेश जैन एवं सह प्रभारी निरंजन सिन्हा व बृजमोहन देवांगन पार्टी प्रत्याशी की महेश कश्यप की जीत का अंतर बढ़ाने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं।
इन तीनों नेताओं ने कोंडागांव के अटल सदन में कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रभारियों, मंडल अध्यक्षो, महामंत्रियों बैठक ली। निरंजन सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कोंडागांव में जो जीत मिली थी उसे लोकसभा चुनाव में दोगुना करना है और लोकसभा के प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताकर कर दिल्ली भेजना है। महेश जैन ने कहा कि मोदी जी की गारंटी को मात्र 100 दिन में विष्णु देव साय सरकार ने पूरा कर बता दिया है कि जो भाजपा जो बोलती है, उसे वो पूरा करती है। यही मोदी जी कि गारंटी है। इस बैठक में प्रमुख रूप से हैं जितेंद्र सुराना, बालकुंवर प्रधान, चंदन कश्यप, प्रेमसिंग नाग, मीनू कोर्राम, जैनेंद्र ठाकुर, मंगतू नेताम, संजू पोयाम, मनोज साहू, महेंद्र पांडे, कृष्णा चौहान, संजू ग्वाल, दयाशंकर दीवान बसंती ठाकुर, रौनक पटेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *