राहुल गाँधी जी के आव्हान पर अहिंसात्मक पदयात्रा औऱ आंदोलनों को, पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों तक यदि जारी रखतें है, तो कीमतें कम होकर यू पी ए शासनकाल के स्तर तक आ जायेगी -आनंद पवार

नगरी :- जन जागरण पद यात्रा प्रभारी आनंद पवार ने शुभारंभ अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गाँधी जी नें जनवरी में संसद सत्र के दौरान कहा था,, कि एक दिन मोदी जी को तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ेगा,आज 10महीनों के बाद उनकी आवाज़ सही साबित हुई, अब उन्होंने विगत दिनों आव्हान किया है,कि पाँच राज्यों में भाजपा को हरा दें, तो पेट्रोलियम की कीमतें2014 में डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल के समय के बराबर पेट्रोल65,डीज़ल56औऱ रसोई415रुपये हो जाएगी।

किसान नेताओँ के नेतृत्व औऱ काँग्रेस नेता राहुल गाँधी जी द्वारा सड़क से संसद तक लगातार प्रदर्शन नें मोदी सरकार को जैसे कृषि के काले कानून को वापस लेने मजबूर होना पड़ा,, वैसे ही मोदी सरकार द्वारा अनावश्यक रूप से रोज रोज पेट्रोलियम के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि करने के कारण महँगाई आसमान छू रही।आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण जरूरी सामान पहुँच से दूर होती जा रही हैं।ऐसे में देश की जनता को अंग्रेज़ी हुकूमत के अत्याचार से औऱ गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने काली देश की सबसे बड़ी औऱ पुरानी पार्टी काँग्रेस ही अहिंसात्मक आंदोलन के जरिये पेट्रोल डीज़ल औऱ रसोई गैस की कीमतों को कम करवाने केंद्र सरकार को झुका सकती है,, ताकिज़रूरी वस्तुओँकी कीमतें कम हो सके औऱ आम जनता की रसोई से उनकी पौष्टिक आहार से थाली सज़ सके।
आज जनजागरण पदयात्रा के शुभारम्भ पर पद प्रभारी आनंद पवार , मध्यक्षेत्र प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव उपस्थित रहीं,वही अंतिम पड़ाव में प्रदेश काँग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू ,जिला पंचायत सभापति श्रीमती मीना बंजारे,नें उपस्थिति दर्ज़ की।इसके अलावा टेश्वर ध्रुव,पूर्व मंत्री स्व माधव सिंह ध्रुव के सुपुत्र पंकज ध्रुव,अंजोर सिंह सोम,राम सिंह पटेल,हेमंत सेन, पंकज देवांगन, सेमरा सरपंच श्रवण ध्रुव कुशल राम साहू, ईश्वर साहू, शिव कुमार नाग, मन्नू मंडौवी, खेदू सेन, रामु साहू, भीतर रास से जितेंद्र वीर नाग,फत्ते देवांगन,
,अनुसूईया साहू,अम्बिका साहू, भानेद्र ठाकुर,कमलेश शर्मा,तमेश्वरी साहू, यशोदा साहू,तस्लीमा बेगम,पेमन स्वर्णबेर, सोनू चौहान,रुद्रप्रताप नाग,गिरजा बाई, लीलाशंकर साहू,सचिन भंसाली,आत्माराम पुजारी,प्रदीप सोन,शिवशंकर साहू,नीरा ध्रुव,सुरजोतिन भंडारी सम्मिलित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *