मंत्री दनसारी अनुसुईया (सिताक्का) कल पहुँचेंगी भोपालपटनम

बीजापुर- लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10 बस्तर के ज़िला बीजापुर में 12 अप्रैल शुक्रवार को तेलंगाना राज्य की पंचायत एवं ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल विकास मंत्री दनसारी अनुसुईया (सिताक्का) बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में दो नुक्कड़ सभा और ग्राम मद्देद में विशाल आम सभा में शामिल होंगी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कवासी लखमा के लिए वोट माँगेंगी। मंत्री दनसारी अनुसुईया (सिताक्का) भोपालपटनम के ग्राम नरोनापल्ली और दम्मूर में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर ग्राम मद्देद में विशाल आम सभा को संबोधित कर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा और विष्णुदेव साय सरकार के वादाखिलाफ़ी को जनता के बीच रखेंगी।
कुछ दिनो पहले बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने बीजापुर ज़िले का दौरा कर मतदाताओं से भेंट मुलाक़ात कर कांग्रेस पार्टी और स्वयं के लिए वोट मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *