पुलिस माओवादी मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद

बीजापुर :- जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में पुलिस और माओवादीयों के बिच मुठभेड़ हो गई हैं, इस मुठभेड़ पुलिस ने एक माओवादी को मार गिराने में सफलता हासिल किया है, वहीं हथियार भी बरामद किये जाने की खबर है।

बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल -केशामुंदी के जंगलों में डिवीजन सप्लाई टीम कमाण्डर कवासी पण्डरू सहित 15-20 माओवादीयों की उपस्थिति की सुचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। इसी दौरान रविवार 21 अप्रेल को केशकुतुल के जंगल में पुलिस और माओवादीयों के बिच मुठभेड़ हो गई,इस मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हो गया है, वहीं मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया है। क्षेत्र में सघन गस्त सर्चिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *