गांधी परिवार का चरण वंदन करने वालों का कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है सर्वे – केदार कश्यप



जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा के नोटिस सहित अन्य मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है। शैलजा के करीबी व्यक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को मानहानि के नोटिस मामले पर केदार कश्यप ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अरुण सिसोदिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नोटिस दिया था, उसका क्या हुआ? कांग्रेसी नेता अपने बुरे कर्मों की वजह चुनाव हार रहे हैं। इस हताशा से कांग्रेस पार्टी उबर नहीं पा रही है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस ने गलत किया है, तो जनता सजा जरूर देगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा के पक्ष में आ रही हैं। श्री कश्यप ने लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। रायपुर लोकसभ सीट देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के चरण चाटुकारों का कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है सर्वे।कांग्रेस पार्टी में चल रहे सर्वे को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है। उससे ज्यादा कमी गांधी परिवार के चरण चाटुकारों की है। इसलिए गांधी परिवार की चरण वंदना करने वाले नेताओं का सर्वे कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है।

ओडिशा में भी भाजपा सरकार
वन मंत्री केदार कश्यप ओडिशा में लगातार जनसंपर्क और विजय संकल्प रैली करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि ओड़िशा का चुनाव परिणाम भी भाजपा के पक्ष में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। वहीं राज्य में कांग्रेस मुकाबले में भी नहीं है, उसे पूछने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपनी आंतरिक कलह से निकल नहीं पाई है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में बीजू जनता दल की हालत खराब कर दी है। जबकि कांग्रेस बीजू जनता दल से लड़ नहीं पा रही है।
ओडिशा में नवीन पटनायक मुख्यमंत्री है, लेकिन सरकार पांडियन चला रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे, प्रदेश की जनता कह रही है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि, ओडिशा में भाजपा की लहर है। पूरा माहौल मोदी मय है। ओडिशा की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *