भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के खिलाफ मुख्यमंत्री के गोबर वाली टिप्पणी को लेकर अनुजजा मोर्चा ने कराया एफआईआर

बीजापुर -भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के निर्देश अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विष्णु देव राय को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर वाली ओछी टिप्पणी किया गया था, जिसे लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर राणा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाराम राना के नेतृत्व में आजाक थाना बीजापुर एफ आई आर दर्ज कराया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णुदेव साय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर अजा और अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करने के लिए बीजापुर जिला के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला मुख्यालय के आजाक थाना में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराया गया ।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिला राम राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जो कि पूर्व में केंद्रीय राज्यमंत्री के पद पर रहे हैं तथा सत्ता एवम् संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे है । विष्णुदेव साय जी एक लोकप्रिय आदिवासी जननेता हैं और कंवर जनजाति समाज से आते हैं, जिसकी जानकारी सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एवम् नेताओं को है, जिन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए आदिवासी नेता के साथ साथ आदिवासी समाज को अपमानित किया है । वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंद किशोर राना ने कड़ा विरोध करते हुए कहा की भूपेश बघेल आप कांग्रेस पार्टी के नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री है आप जनता के सवालों का जवाब भाषा का मर्यादा रखते हुए देना चाहिए ना कि अपमानित किया जाना चाहिए । साथ ही नंद किशोर राणा ने बताया की दिनांक 23.11.2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह जानते हुए कि शमविष्णुदेव साय जनजाति समाज के हैं फिर भी पत्रकारों के पूछे गये सवाल पर विष्णुदेव साय को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा हमारे आदिवासी समाज के प्रमुख नेता को अपमानित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक रूप से अभद्र एवम् ओछी टिप्पणी किया गया है, जिससे पूरा आदिवासी समाज अपमानित महसूस कर रहा है।
अजा और अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (x) के अनुसार जो कोई, अनुसूचित जाति अथवा जनजाति का सदस्य नहीं है, “जनता को दृष्टिगोचर किसी स्थान में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य का अपमान करने के आशय से उसको अपमानित या अभित्रस्त करेगा”; के अनुसार अपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सदस्य ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति कश्यप, भाजपा जिला आईटी सेल मीडिया प्रभारी अरविंद पुजारी ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथलेश नाग, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष कमलेश तेलम ,विक्की वट्टी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *