परलकोट पत्रकार संघ पखांजूर के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्र नामदेव

छोटे कापसी :- परलकोट पत्रकार संघ के सदस्यों के द्वारा मटोली फारेस्ट रेस्टहाउस में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में परलकोट पत्रकार संघ के सदस्यों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्र नामदेव को अध्यक्ष घोषित किया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष विकाश वैध,दीपांकर समद्दर,सचिव जतन विस्वास,सह सचिव दिपेश साहा,कोषाध्यक्ष धनंजय चंद,कार्यसमिति में सभी सदस्यों संरक्षक संजय साहा,मिथुन मंडल,गोपाल ब्रम्हचारी,शोभन बनर्जी,बलाई बोस मीडिया प्रभारी तनुज सरकार कार्यकरणी सदस्य विजय मजूमदार,पल्लव मंडल,शुभम कुंडू,आकाश सरकार,संजय कर,शंकर सरकार,विष्णु मिस्त्री,अजय बढ़ाई,विकाश तरफदार,नीलकमल मंडल,शुभो पाईक,अतानु सरकार,किशोर बाला को नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष बनने पर स्वतंत्र नामदेव ने कहा कि पत्रकारों के हित और अधिकारों के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर कार्य समिति के सदस्यों के द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

नियुक्ति की घोषणा सभापति प्रदीप हालदार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *