कवर्धा,,, जिला प्रशासन के समस्त विभागों का समन्वय, कवीर स्वयंसेवक, बैगा समाज का गांधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र को अक डंडुक अभियान में विशेष सहयोग मिल रहा है। अक डंडुक अभियान विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पीएम जनमन, पर्यावरण, आजीविका, वन संसाधन, वनोपज, वनधन विकास केंद्र, जैव विविधता के लिए विशेष जन जागरूकता किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दिनांक 19 जून 2024 को ग्राम ठाकुरटोला ग्राम पंचायत मुड़घुसरी जंगल विकासखंड बोड़ला जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अब डंडुक अभियान में राज्य व्यापी सिकल सेल स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया गया। जिसके तहत 102 लोगों का सिकल सेल स्वास्थ्य जाँच किया गया। इसके साथ-साथ गांव के सभी बैगा महिला, पुरुष एवं बच्चों को अक डंडुक अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान का स्लोगन –

अक डंडुक जिनगी कर बारो। – पढ़न गोदन कर नाने जाबो।।
विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने एवं नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से ग्राम के 5 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों का वजन एवं ऊंचाई की माप लिया गया। जिसके माध्यम से कुपोषण का आंकलन किया गया। कम वजन वाले बच्चों के पालकों को सुपोषण की जानकारी दी गई। लोगों को आवास निर्माण में प्रगति लाने और किचन गार्डन तैयार करने, बेहतर खेती करने, स्वच्छता, पर्यावरण को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया। समुदाय के लोगों को पीएम जनमन योजना के मापदंड, सूचकांक एवं योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड बनवाने, संशोधन, नाम जोड़ने, वन अधिकार पत्र धारक परिवारों के भूमि सुधार के लिए भी जागरूक एवं प्रेरित किया गया। अक डंडुक अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कोटवार, थाना तरेगाँव जंगल एवं अन्य विभागों का बेहतर समन्वय प्राप्त हो रहा है। अक डंडुक अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत यादव, सदस्य श्रीमती चित्रारेखा चौरे, कोमल सिंह धारवैया, उपेंद्र साहू, रुद्रा, नितेश कुमार चंदेल, दीपक कुमार बागरी कवीर स्वयंसेवी, बैगा समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *