आज कोरोना टीकाकरण 1000 प्लस, नगर पालिका अध्यक्ष के साथ पूरी टीम ने केक काट कर मनाई खुशी

कवर्धा :- कोरोना टीकाकरण महाअभियान के 6वे दिवस आज 1170 व्यक्ति को प्रथम व द्वितीय डोस लगाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान के 6वे दिन आज 1170 व्यक्तियो को टीका लगाने के उपलक्ष्य में नगर पालिका टीम, स्वास्थ टीम के साथ मिलकर नगर पालिका कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में केक काटकर खुशी मनाया तथा सभी को बधाई व आगे भी इसी तरह का कार्य किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एल्डरमैन कौशल कौशिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उप अभियंता विरेंद्र नवघरे, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ शिव गोपाल सहित पालिका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *