आदिवासी समाज ने मनाई संविधान दिवस
बैठक कर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों व स्थानीय विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बीजापुर :- संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित ब्लाक मुख्यालय में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद संवैधानिक अधिकारों व स्थानीय मुद्दों के निराकरण के लिए राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर और राजस्व अधिकारियों को दिए।
आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक तलांडी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि ज्ञापन में पेशा कानून यथा शीघ्र लागू करने, सिलगेर में निर्दोष ग्रामीणों पर गोलीबारी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये व घायलों को 5-5 लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को शासकीय नॉकरी देने, वन मंडल बीजापुर में बांस कटाई की लंबित मजदूरी शीघ्र भुगतान करने, एडसमेटा, सारकेगुड़ा व ताड़मेटला के न्यायिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मारे गए निर्दोष आदिवासियों को 50-50 लाख मुआवजा देने व दोषियों पर कठोर कार्यवाही सहित पीड़ित परिवार को शासकीय सेवा में भर्ती करने, 10 फरवरी को वीर शहीद गुण्डाधुर दिवस पर अवकाश घोषित करने, बंद पड़े स्कूल, आश्रम शालाओं को उन्ही स्थानों में पुनः खोलने, लाल पानी प्रभावित गांवों के लोगों को उचित मुआवजा देने, पूर्वजो से जल जंगल जमीन की रक्षा करते विभिन्न ग्रामो में रहनेवाले आदिवासियों को नक्सलियों के नाम पर फर्जी मुठभेड़ और गिरफ्तारी बंद करने जैसी मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान अशोक तलांडी, नरेंद्र बुरका, गुज़ा राम पवार, तिरुपति यालम, सीताराम मांझी, जमुना सकनी, राकेश गिरी,जगबंधु मांझी, अर्जुन भगत, सुशील हेमला, एहसान तिग्गा आदि समाज प्रमुख विशेष रूप से मौजूद रहे।
