मीसाबंदी शंकर गुहा नियोगी की पत्नी आशा गुहा और बेटे जीत गुहा नियोगी का भाजपा ने किया सम्मान

दल्ली राजहरा :- 25 जून को भारतीय संविधान के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाता है। आज ही के दिन सन् 1975 मे भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही निर्णय द्वारा पूरे देश में आपातकाल लागू कर कर दिया गया था और विभिन्न समाजसेवी एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों को बलपूर्वक जेल में डाल दिया गया था। भारतीय संविधान के इतिहास में काला कानून मीसा लागू कर दिया गया था। जिन राजनीतिक संगठन एवं समाज सेवी संस्था के लोग मीसाबंदी के रूप में कांग्रेस की तानाशाही झेलते हुए एवं उसका पुरजोर विरोध करते हुए बंदी के रूप में जेल में रहे आज उन मीसाबंदियो के परिवार का सम्मान भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं जिला अध्यक्ष पवन साहू द्वारा किया गया।
इसी तारतम्य में भाजपा मंडल भाजपा दल्ली राजहरा द्वारा मीसाबंदी रहे दल्ली राजहरा श्रमिक नेता स्व. शंकर गुहा नियोगीके निवास पर जाकर उनकी पत्नी श्रीमती आशा गुहा नियोगी एवं पुत्र जीत गुहा नियोगी का सम्मान स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया गया। एवं आशा गुहा ने उस कालखंड में अपने साथ हुई त्रासदी को साझा किया। कांग्रेस जैसे राजनीतिक संगठन जिसकी पृष्ठभूमि प्रारंभ से ही तानाशाही एवं सत्ता प्राप्ति रही है इनका आज के समय में लोकतंत्र के मंदिर में संविधान की कॉपी ले जाकर संविधान के रक्षा की बात करना इनके पूर्वज नेताओ ने संविधान में 72 बार संशोधन कर संविधान को बदलने मे कोई कमी नही की। इनका चरित्र जनता के बीच में जाकर उजागर करने का कार्य वर्तमान युवा पीढ़ी के लोगों को करना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि वर्तमान युवा पीढ़ी अपने इतिहास से सबक ले, जनता के बीच में इन विषयों को रख जागरूकता लाने का कार्य करे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह, महेंद्र पिपरे, रमेश गुर्जर, भूपेंद्र श्रीवास, सोनू ठाकुर, नितेश श्रीवास्तव, राजेश कांबले, सोहद्रा ठाकुर, सुखवंतीन ठाकुर, हुकुम सिंह ठाकुर, सुमीत जैन, गिरधर सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *