शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला देवपुर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्स्व
छोटे कापसी :- देवपुर संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला देवपुर (पीवी 02) में शाला प्रवेशोत्सव 27 जून को मनाया गया। इस मौके पर छात्रों का तिलक वंधन,मुंह मीठा कर छात्रों को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। प्रवेशोत्सव पर कोयलीबेड़ा बीईओ के मौजूदगी में न्योता भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। न्योता भोज में बच्चों के साथ पालक,जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी को गुणवत्ता युक्त भोजन परोसा गया। बच्चों के साथ सभी पदाधिकारिगण,अभिभावक एवं शिक्षकगण बैठकर भोजन का आनंद लिए।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक मनोज शांडिल्य ने कहा कि न्योता भोजन से बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलता है जो सेहत के लिए काफी लाभप्रद है। यह कार्यक्रम सराहनी और प्रेरणादायक है, पौष्टिक आहार से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास होता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हाई स्कूल देवपुर प्रभारी प्राचार्य खेलुराम धुर्व,शा.मा शाला पीवी 2 प्रधानपठिक श्रीमती प्रीति मानकर,प्रा.मा.शाला देवपुर अर्चना बाला,नितिन नुरेटी,असीम विस्वास,शामसाय कुमेटी,हेमशाय मालीधर्य,उमेदि राम ठाकुर व्याख्याता,यशवंत साहू,सुश्री सतरूपा नायक,मुनीश्वर सिन्हा एवं रसोइया का योगदान रहा।
