एक पेड़ माँ के नाम को लेकर गजब का उत्साह

*जगदलपुर।* आज पूरा विश्व पर्यावरण की सुरक्षा और प्रदूषण के खतरों को लेकर चिंतित है। पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है। दुनिया में लाखों जानें अत्यधिक गर्मी पड़ने से पूरे जा रही हैं। कहीं अल्प वर्षा, तो कहीं अत्यधिक वर्षा, कहीं बाढ़ के हालात। यह पूरे विश्व की समस्या बनी हुई है ऐसे में वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की चिंता करते हुए पूरे भारत में एक पेड़ मां के नाम लगाने की अभिनव पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू की है।इसी के तहत जगदलपुर नगर मंडल भाजपा निशुल्क पौधे उपलब्ध कराकर पौधे को सुरक्षित जगह पर लगाने और उन्हें से पेड़ बनाने हेतु लगातार कार्यक्रम कर रही है।
आज लोकमान्य तिलक वार्ड के नाहर मुंडा पारा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष भुवनेश ध्रुव के नेतृत्व में हर परिवार द्वारा अपने घर के सुरक्षित स्थान पर पेड़ लगाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि हम इस पौधे को पेड़ अवश्य बनाएंगे और इस पेड़ की रक्षा की भी जिम्मेदारी लेते हैं। इस अवसर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि नगर में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है और पेड़ लगाने के लिए भाजपा नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव की प्रेरणा से और जिला संगठन के मार्गदर्शन में शहर के हर वार्ड में पौधे लगा रहे हैं। पौधे पेड़ बने इसकी भी संपूर्ण व्यवस्था जिम्मेदारी ली जा रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, रोहित त्रिवेदी, नगर भाजपा महामंत्री संग्राम सिंह राणा, मनोज ठाकुर, सूर्यभूषण सिंह, चंपा नाग, विनायक बेहरा, वंदना राठौर, चंपा नाग, दीनमणि बघेल, मीना कश्यप, शबाना, हेमवती, राजन कश्यप, अंतू नाग, सोमारु कश्यप, सोनू साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *